इस पाठ में प्रयुक्त निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या पाठ का संदर्भ देकर कीजिए-

निहारा है, धसकना, खिसकना, सागरमाथा, जायज़ा लेना, नौसिखिया

निहारा है- प्रसन्नतापूर्वक देखना।


लेखिका जब नमचे बाजार पहुंचीं तो उन्होंने सबसे पहले एवरेस्ट देखा, वह उसे देखते ही सौंदर्य मुग्ध हो गईं। इसलिए लेखिका ने इसे मात्र देखना ना कहकर निहारा है कहा है।


धसकना- नीचे की तरफ फंसना।


जब धरती का कुछ हिस्सी नीचे की ओर धस जाता है तो वह धसकना कहलाता है।


खिसकना- अपनी जगह से हटकर थोड़ा परे हो जाना।


अकसर हिमपास से बर्फ की बड़ी बड़ी चट्टानें खिसक जाती हैं।


सागरमाथा- संसार का सबसे ऊंचा स्थान।


जिस स्थान से लेखिका ने हिमालय की चढ़ाई शुरू की थी, वह समुद्र तक का सर्वोच्च स्थान है इसलिए उसे सागरमाथा कहा गया है।


जायज़ा लेना- जांच-परख करना


किसी भी स्थान पर कोई कार्य करने से पहले वहां का जायजा लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।


नैसिखिया- किसी कार्य में नया।


तेनजिंग को लेखिका ने अपना परिचय देते हुए खुद को नौसिखिया कहा।


2